Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुलिस आयुक्त ने दिया बड़ा तोहफा, अब मुंबई पुलिस की ड्यूटी आठ घंटे

मुंबई, 17 जनवरी : मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने मुंबई पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार से ही मुंबई के पुलिसवालों की ड्यूटी आठ घंटे कर दी गई है। इसकी घोषणा आयुक्त ने मिशन-8 ऑवर्स के तहत की।

गरीबों को मिलने वाले सस्ते राशन की कालाबाजारी करने वाले को तलाश रही पुलिस

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के लिए काम के घंटों का निर्धारण नहीं किया गया था। एक बार पुलिस अधिकारी या कर्मचारी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले तो ड्यूटी 12 घंटे की हो जाती है। इसके अलावा कभी 16 तो कभी 24 घंटे तक ड्यूटी करने के बाद वे घर पहुंचते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य, मानसिकता और परिवार के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है।

पुलिस वालों की ड्यूटी आठ घंटे करने की मांग काफी अर्से से की जा रही थी, जिसे बुधवार को साकार करने की घोषणा मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने मिशन-8 ऑवर्स के तहत कर दी है। पहले आठ घंटे की ड्यूटी प्रायोगिक तौर पर देवनार पुलिस थाने में की गई थी और आज बुधवार को आयुक्त की घोषणा के बाद पूरी मुंबई में लागू कर दी गई है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close