खबरेपश्चिम बंगालराज्य

पूर्व नौसेना अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Bengal.कोलकाता, 25 फरवरी (हि.स.)। भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी को धोखाधड़ी व ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रमन वेंकैया राघवन नामक आरोपी को शुक्रवार रात कोलकाता के उपनगरीय इलाके साल्टलेक से गिरफ्तार किया।

बतादें कि रमन वेंकैया राघवन ने नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जमीन-मकान की सौदेबाजी का कारोबार शुरू किया था। उसने सॉल्टलेक के एसी ब्लॉक में ऑफिस भी खोल रखा था। कुछ माह पूर्व न्यूटाउन की रहने वाली एक महिला ने विधाननगर दक्षिण थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि राघवन ने जमीन के फर्जी दस्तावेज देकर उनसे चालीस लाख रुपये की ठगी की है। उसके बाद से पुलिस राघवन के खिलाफ छानबीन कर रही थी। शुक्रवार दार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close