Home Sliderखबरे

प्यार में मिला धोखा तो लड़के के घर के बाहर लड़की ने किया जमकर डांस , देखे विडियो

नई दिल्ली: आज सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया हैं जहां लोग किसी भी घटना को कैद कर डाल देते हैं . जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल होने लगता हैं .  एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डीजे पर अकेले नाच रही है. दरअसल यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद उसके घर डीजे लेकर पहुच गई ,और उसके घर के बाहर डांस करने लगी . 

वहीं पास में खड़े लोग लड़की को देखकर हंस रहे हैं तो कुछ विडियो बना रहे हैं . इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है. जहां वो दर्द भरे नगमों पर डांस कर रही है. उसके कुल 4 वीडियो हैं जहां वो राजा हिंदुस्तानी के गाने ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ पर डांस कर रही है.

दरअसल , फेसबुक पर इस वीडियो को संदीप सहवाग नाम के एक शख्स ने शेयर किए हैं। इस फेसबुक यूजर के अनुसार इस लड़की ने ऐसा ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर किया। वो डीजे लेकर लड़के के घर के बाहर पहुंच गई और फिर अकले डांस करने लगी। लड़की दर्द भरे गानों पर डांस करती देखी जा सकती है। फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमण्डी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर dj ले जा के किया डाँस,  बॉयफ्रेंड ने दिया था धोका।’ जहां लड़की मिले धोखे का गम मना रही है वहीं आस-पास खड़े लोग उसपर हंस रहे हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को लगभग 6,00,000 लोग देख चुके हैं और लगभग 9,000 लोगों ने इसे शेयर किया है।

फ़िलहाल इस वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है और ना ही kbn10 News इसकी पुष्टि करता हैं . 

देखे विडियो ………

Related Articles

Back to top button
Close