खबरेराज्यहिमाचल प्रदेश

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसले ले सकती है सरकार

शिमला, 03 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को धर्मशाला में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में महत्वपूर्ण फैंसले लिए जाने की संभावना है। जयराम सरकार पूर्ववर्ती सरकार के भर्ती प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर दोबारा प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले सकती है। कांग्रेस शासन में विवादों में घिरी पुलिस कांस्टेबलों और कंडक्टर भर्ती मामलों पर मंत्रिमंडल में चर्चा होने की संभावना। 

बैठक में पूर्व कांग्रेस सरकार के निर्णयों की समीक्षा भी की जा सकती है। कांग्रेस शासन में बिना बजटीय प्रावधान के खोले गए काॅलेजों और अपग्रेड किए गए स्कूलों को बंद करने का फैसला भी मंत्रिमंडल बैठक में हो सकता है। इसके अलावा बीमार उद्योगों को कर में राहत देने, खनन नीति का प्रारूप बदलने तथा भाजपा नेताओं पर दर्ज मामलों को रद्द करने के मामलों को भी मंत्रिमंडल हरी झंडी दे सकती है।

धर्मशाला में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक दूसरी बार हो रही है। इससे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान यहां मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। 

Related Articles

Back to top button
Close