उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

प्रदेश मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक शुरू, योगी भी होंगे शामिल

लखनऊ, 22 जून = विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की अध्यक्षता में शुरू हो गयी है। बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल हिस्सा ले रहे हैं।

इस बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और जिले के प्रभारियों को बुलाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय महामंत्री भी बैठक में आमंत्रित हैं। जाकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। मीडिया को बैठक से दूर रखा गया है। पत्रकारों से सायंकाल चार बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुखातिब होंगे। वह बैठक की सारी जानकारी प्रेस को देंगे।

उत्तर प्रदेश में जीत के बाद पहली बार संगठन की बैठक में योगी आदित्यनाथ शामिल हो रहे हैं। इसलिए इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल बिठाने और सरकार की योजनाओं को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा भाजपा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती भी मना रही है। इस निमित्त सरकार भी कुछ कार्यक्रम करेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद लेने पहुंचे रामनाथ कोविंद

बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व चिकित्सा शिक्षा मंत्री गोपाल टण्डन, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिं, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा और जे.पी.एस राठौर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close