Home Sliderदेशनई दिल्ली

प्रसिद्ध वैज्ञानिक यशपाल का निधन , कई मंत्रियों ने जताया शोक

नई दिल्ली, 25 जुलाई : प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफ़ेसर यशपाल का सोमवार को देर रात निधन हो गया है। 90 वर्षीय यशपाल को 2013 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सहित कई मंत्रियों और अन्य लोगों ने दुख जताया है।

सोमवार को देर रात नोएडा के एक निजी अस्पताल में यशपाल का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर 94 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा विज्ञान में आपके योगदान के लिए प्रोफेशर यशपाल धन्यवाद! आप के जाने से दुखी हूं, यह बहुत बड़ी क्षति है, लेकिन आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे। आमे शांति।

PM मोदी : 9 अगस्त से ही शुरु होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. यशपाल के निधन पर श्रद्धांजलि। सामान्य भाषा में वैज्ञानिक तथ्यों को समझाने के उनके प्रयास को हमेशा याद किया जायेगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर जारी शोक संदेश में कहा प्रख्यात वैज्ञानिक पद्म विभूषण प्रोफेसर यशपाल के निधन के बारे में जानकर काफी दुख हुआ। मेरी सच्ची संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान, राधामोहन सिंह, बंडारू दत्तात्रेय, अर्जुन राममेघवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी यशपाल के निधन पर शोक जताया है।

Related Articles

Back to top button
Close