उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

फर्टिलाइजर के गैस पाइप लाइन केंद्र को योगी ने किया भूमि-पूजन

गोरखपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने का कार्य शुरू किया। इनमे फर्टिलाइजर चलाने के लिए बेहद जरूरी गैस पाइपलाइन प्राप्ति केंद्र के अलावा पिपराइच चीनी मिल के साथ कई सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं। खाद कारखाने के लिए आने वाली पाइप लाइन के लिए सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत भूमिपूजन किया। योगी ने कहा कि गैस पाइपलाइन से खाद कारखाना के शुरू होने की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्टिलाइजर पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद थे। फर्टिलाइजर परिसर की भूमि समतलीकरण व गैस प्राप्ति केंद्र का पूरे विधि विधान से भूमिपूजन किया गया।

सूत्रों के अनुसार फर्टिलाइजर के लिए अधिग्रहित जमीन पर से स्क्रैप हटाने व जमीन समतलीकरण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। यहां के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिपराइच चीनी मिल के भूमिपूजन करने के लिए रवाना हो गए है। वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close