खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

फिल्मो में काम दिलाने का झासा दे वेश्या व्यवसाय कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विरार (आर.एन.सिंह ) नाबालिग लड़कियों को सिनेमा जगत में काम दिलाने का ख्वाब दिखाकर उनसे वेश्या व्यवसाय कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सहायक पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम को इस घटना का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तथा तीन लड़कियों को छुड़ाया गया है। 
 –
प्राप्त जानकरी के अनुसार विरार पश्चिम के यशवंत नगर में एक घर में वेश्यावृत्ति की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके अनुसार पुलिस ने जाली ग्राहक को भेजकर घर में रहने वाले दलाल महिला से संपर्क किया था। जिसके बाद उस दलाल महिला ने तीन लड़कियों को ग्राहक को दिया। पुलिस द्वारा इन तीनों लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस मामले में बोलते हुए पुलिस उप निरीक्षक हितेंद्र विचारे ने कहा कि आरोपी महिला एक बड़े गिरोह की सदस्य है।सिनेमा में अभिनय, नृत्य और सह कलाकार की आवश्यकता का विज्ञापन देकर लड़कियों को अपने घर बुलाती थी। जिसमें से मजबूर लड़कियों को होटल और पार्टियों में कैटरिंग का काम देने का बहाना दिखाकर फंसाती थी। पीड़ित लड़की को 1 दिन के लिए एक ग्राहक को दस हजार रुपये में दिया जाता था।
पुलिस द्वारा छुड़ाई गई एक लड़की नेपाल से भारत में काम देने के बहाने बुलाई गई थी। बाकी दो लड़कियां मुंबई की ही हैं जिन्हें सिनेमा जगत में काम देने के बहाने फसाया गया था। छुड़ाई गई लड़कियों को बोईसर सुधार गृह में भेज दिया गया है और आरोपियों को अर्नाला सागरी पुलिस कोठरी में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरोह देशभर में लड़कियों को इसी तरह फंसा कर उनके साथ गलत व्यवहार करता है। इस गिरोह के बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है। विरार में भाड़े पर ली हुई निवासी भवन में वेश्यावृत्ति चलाई जा रही थी। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि क्या घर मालिक ने घर भाड़े से देने से पहले जरूरी छानबीन की थी ?

Related Articles

Back to top button
Close