खबरे

फ्रीज़ अंडो से दोबारा मां बनेगी यह एक्ट्रेस , देगी जुड़वां बच्‍चों को जन्म

मुंबई : पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस डायना हेडन दोबारा माँ बनने वाली हैं । वह फ्रोजन एग के जरिए दो जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म देंगी। उन्‍होंने तीन साल पहले अपने अंडाणु अस्‍पताल में फ्रीज करवाए थे। 

जाने क्या हैं फ्रोजन एग तकनीक

diana

डायना दो साल पहले जब वह फ्रोजन एग से मां बनी थीं, तो लोगों को काफी आश्‍चर्य हुआ था। डायना ने यह बात पब्‍लिकली कबूल की थी वो मां नहीं बन सकतीं। डायना फिर से उसी फ्रोजन एग तकनीक से मां बनने जा रही हैं। इस बार उन्‍होंने अपना एग तीन साल पहले फ्रीज करवा लिया था, जबकि पहली बार मां बनने पर उनका 8 साल पुराना एग काम आया था।

डायना को इस बात का अहसास काफी पहले हो गया था। शायद इसीलिए उन्‍होंने पहली बार 32 साल की उम्र में ही एग फ्रीज करवा लिए थे। डायना ने साल 2007 और 2008 में मुंबई की लीलावती हॉस्‍पिटल की स्‍त्री रोग विशेषज्ञ नंदिता पलशेतकर की मदद से अंडाणु सुरक्षित करवा लिए थे। डायना के गर्भाशय में अंडाणुओं की संख्‍या काफी कम थी। आमतौर पर एक बच्‍चे के जन्‍म के लिए 20 अंडाणु की आवश्‍यकता होती है लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है अंडाणुओं की संख्‍या घट जाती है।

भारत के इस शहर में एक बोरी सीमेंट की कीमत हैं 8000 रुपये !

एग फ्रीजिंग का अर्थ है महिलाओं के स्वस्थ एग (अंडाणु) को ओवरी से निकाल कर फ्रीज कर देना और भविष्य के लिए सुरक्षित करना। ऐसा माना जाता है कि 40 की उम्र तक आते-आते महिलाओं के गर्भधारण का समय समाप्त हो जाता है। सजर्री की प्रक्रिया द्वारा एग को निकाला जाता है। एग को फ्रीज करने के लिए माइनस 196 डिग्री सेल्सियस पर लिक्विड नाइट्रोजन में रखा जाता है। इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। सुरक्षित रहने की अवधि के दौरान महिला को अधिकार रहता है कि वह इसे खुद यूज करना चाहती है या फिर किसी और को देकर मदद करना चाहती है।

10 साल तक रखा जा सकता 

आप को बता दे  एग्स फ्रीज एक ऐसी तकनीक है जिसकी मदद से कोई भी औरत अपने एग्स को फ्रीज करा सकती है और सालों बाद भी इन एग्स की मदद से प्रेगनेंट हो सकती है. डॉक्टर्स के अनुसार इन एग्स को माइनस 196 डिग्री सेल्सियस में करीब 10 साल तक रखा जा सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार कई हॉस्पिटल्स में इन एग्स को रखने के लिए 50 हजार तक का खर्चा आता है. 

Related Articles

Back to top button
Close