उत्तराखंडखबरेराज्य

बच्चों के स्लोगन चिपकेंगे ऋषिकेश की दीवारों पर

ऋषिकेश, 19 जनवरी (हि.स.)। अभ्युदय संस्था द्बारा आने वाले समय में पानी के संकट और दूषित हो रही नदियों के बारे में स्कूली छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। इस दौरान बच्चों ने ‘जल संकट’ पर हजारों स्लोगन लिखकर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था द्वारा बताया गया कि बच्चों के लिखित स्लोगन दिवारों पर चिपका कर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। 

शुक्रवार को ‘अभ्युदय एक नई शुरुआत’ कार्यक्रम भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा गया। कार्यक्रम संयोजिका नीधी उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन हजार बच्चों ने गंगा को बचाने से संबंधित सात हजार मैसेज और स्लोगन्स लिखे। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में होने वाले ‘जल संकट’ के बारे में जानकारी देना है। साथ ही प्रदूषित होती नदियों को कैसे बचाया जा सकता है और जल के रख रखाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समाप्ति पर उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम में अम्या उनियाल,मनीष डिमरी,प्रवीण ध्यानी,अदम्या उनियाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close