Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में ठंड का ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’

नई दिल्ली (24 दिसंबर): पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में ठंड का  ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ बदस्तूर जारी है। पहाड़ों से लेकर कई मैदानी इलाकों में तापमान का पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में एक बार फिर ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 12 साल में दिल्ली में रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली ही नहीं पूरा उत्तर भारत इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं। लगातार गिरते पारे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

दिल्ली में पिछले 12 साल में दिसंबर कभी इतना ठंडा नहीं रहा जितना रविवार को था। दिल्ली में रविवार को पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पिछले 12 साल में दिसंबर महीने में दूसरा न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर 2007 को दर्ज किया गया था।  उस दिन तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं अगर पिछले 70 सालों की बात करें तो दिल्ली में दिसंबर में अब तक सबसे कम तापमान को 26 दिसंबर 1945 को दर्ज किया गया है। उस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस था।

भीषण सड़क हादसा: कोहरे की वजह से फ्लाईओवर पर आपस में टकराई 50 गाड़ियां , 8 की मौत ,कई घायल

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं आज हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत से शीत लहर का असर कम होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में ठंड और शीत लहर के साथ ही कोहरे के बढ़ने की भविष्यवाणी की है।

Related Articles

Back to top button
Close