Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया

जम्मू, 12 फरवरी (हि.स.)। सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। 

काज़ीगुंड तथा जवाहर टनल व शौतानी नाला के पास पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन बढ़ गई जिसके चलते राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के चलते हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई हैं। इसी बीच सीमा सड़क संस्था की मशीने तथा कर्मचारी बर्फ हटाने के काम में लगे हुए हैं। बीती देर रात से ही जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश तथा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। 

Related Articles

Back to top button
Close