Home Sliderखबरेपश्चिम बंगाल

बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन

कोलकाता, 26 जनवरी :  वरिष्ठ बंगाली अभिनेत्री पद्मश्री सुप्रिया देवी का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह 83 साल की थीं। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। 

सुप्रिया देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य लाभा के बाद एक सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इसके बाद से वह अपने निवास स्थान बालीगंज में रह रहीं थीं। अचानक गुरुवार देर रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close