खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बाइक राइडर वरुण की सड़क दुर्घटना में मौत .

वसई (आर एन सिंह) 23 दिसम्बर :  मुंबई से सटे पालघर जिला के वालिव पुलिस स्टेशन अंतर्गत सुपर बाइक राइडर वरुण बमरोटया की एक सड़क दुर्घटना मौत होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है| 
ज्ञात हो कि वरुण बमरोटया (२८) ठाणे के रहने वाले थे| बमरोटया एक सुपर बाइक राइडर थे|  पायलट की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे एयरलाइन की सेवा से जुड़े थे| रविवार, सुबह ७.३० बजे के आसपास मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग क्रमांक-८ अंतर्गत स्थित वसई नाका के उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई ,जिसमें उनकी मौत हो गयी| बमरोटया बीएमडब्ल्यू जीएस बाइक से सवार थे|
इसी बीच उनकी बीएमडब्ल्यू बाइक एकाएक स्लिप करते हुए तेज गति से जा रही ट्रेलर में जा टकरायी| इस घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी| स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वालिव पुलिस को दी| सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मामले की छानबीन पुलिस कर रही है|     
 

Related Articles

Back to top button
Close