खबरेमध्यप्रदेशराज्य

बिहार से गायब लडक़ा ग्वालियर में मिला, गूगल से ढूंढे परिजन

ग्वालियर, 07 नवम्बर (हि.स.)। बिहार से करीब दो साल पहले गायब हुआ एक लडक़ा ग्वालियर में मिला है। ऋ षिकेश नाम का यह लडक़ा एक महीने पहले दीनदयाल मॉल के सामने लावारिस और बीमार हालत में मिला था। लोगों की मदद से इसे 108 एम्बूलेंस के जरिए जेएएच में भर्ती कराया था। लावारिस ऋ षिकेश की तीमारदारी सामाजिक संस्था केयर एंड अवेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने की। मानसिक रूप से कमजोर ऋ षिकेश के परिजनों की खोजबीन भी केयर एंड फाउंडेशन ने फेसबुक के जरिए शुरू की। आखिरकार संस्था के सदस्यों ने लावारिस ऋ षिकेश के परिजनों को गूगल के जरिए ढूंढ निकाला। बिहार के समस्तीपुर में ऋ षीकेश का पूरा परिवार रहता है। जब उन्हे खबर दी तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। ग्वालियर के जेएएच में आए दादा सुरेश चौधरी, पिता श्यामनाथ चौधरी और भाई मुकुल अपने ऋ षिकेश को देखकर खुशी से रो पड़े।

डॉ.सहाय और केयर फाउंडेशन को दिया धन्यवाद

बेहद बीमार होने के कारण ऋ षिकेश कुछ बोल नहीं पा रहा था। केयर एंड फाउंडेशन के सदस्य पवन और बेताल उसकी लगातार तीमारदारी करते रहे। जयारोग्य अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.श्वेता सहाय ने भी ऋ षिकेश को ठीक करने के लिए लगातार मॉनीटरिंग की। बिहार से आए ऋ षिकेश के परिजनों ने डॉ.सहाय और खासकर केयर एंड फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।

ऐसे ढूंढा गूगल से

थोडा ठीक होने पर भी ऋ षिकेश कुछ भी बता पाने में अक्षम था। वह कहां का रहने वाला है इस सवाल पर बस उसने समस्तीपुर का नाम लिया। इसी नाम से संस्था के सदस्यों ने गूगल पर खोजबीन की। गूगल के जरिए ही पता चला कि समस्तीपुर बिहार में है। लिहाजा गूगूल पर ही सर्च करने पर उस क्षेत्र के विधायक विजय कुमार चौधरी से फोन पर संपर्क किया। विद्यायक ने समस्तीपुर के प्रधान शशि झा का संपर्क नंबर दिया। इस तरह केयर एंड फाउंडेशन के सदस्यो ने लावारिस ऋषिकेश के परिजन को ढूंढ लिया।

Related Articles

Back to top button
Close