खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बैरोन्स ने की राजन को फेडरल बैंक का प्रमुख बनाए जाने की वकालत

मुंबई, 31 अक्ि.स.)। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अमेरिका के केंद्रीय बैंक की अगुवाई के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। वैश्विक वित्तीय पत्रिका बैरोन्स के हवाले से जानकारी मिली है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेडरल रिजर्व के नये प्रमुख के नाम की घोषणा जल्द करेंगे। मौजूदा प्रमुख जेनेट येले का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो रहा है।

पत्रिका में राजन को फेडरल रिजर्व का अगला प्रमुख बनाये जाने की वकालत करते हुए कहा गया है कि पहले भी ऐसे उदाहरण हैं जब दूसरे देश के नागरिक ने केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी संभाली है। कनाडा में जन्में मार्क कार्ने ने बैंक ऑफ इंग्लैंड की जिम्मेदारी संभाली थी। फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर राजन के नाम पर कोई सीधे तसुर जोर नहीं दे रहा है। लेकिन उनकी उपलब्धियों की अनदेखी भी नहीं हो रही। बता दें कि रघुराम राजन का नाम अर्थशास्त्र के क्षेत्र में संभावित नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची में भी था। राजन सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री बने थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो पश्चिमी देश के नहीं थे।

वह वर्ष 2005 में अर्थशास्त्रियों और बैंक प्रमुखों की सालाना बैठक में वित्तीय संकट की भविष्यवाणी कर सुर्खियो में आये थे। उन्हें पूर्व संप्रग सरकार ने 2013 में रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया था। वह फिलहाल शिकागो विश्वविद्यालय में बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में वित्त के प्रोफेसर हैं। साल 2013 में राजन आरबीआई के प्रमुख ऐसे समय में बने थे, जब रुपया की कीमत गिरती जा रही थी और महंगाई उफान पर थी। हालांकि मुद्रास्फीति पर काबू पाने के बावजूद भाजपा सरकार में उन्हें दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया। राजन ने पिछले साल 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नोटबंदी के खिलाफ चेताया भी था।

Related Articles

Back to top button
Close