खबरेविदेश

बोकोहराम ने नाइजीरिया में 9 लोगों का किया अपहरण

कानो, 30 अगस्त : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में चरमपंथी संगठन बोको हराम के आतंकियों ने दो अलग-अलग जगहों पर हमले किए और नौ लोगों का अपहरण कर लिया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बोको हराम से लड़ रहे बंदूकधारी दल एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को मैदुगुरी शहर के बाहरी इलाके में 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर एक परिवार के पांच सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। वे अपनी कार ठीक होने का इंतजार कर रहे थे।

इस सदस्य ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि बोको हराम के आतंकियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों का दिकवा शहर के पास अपहरण कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘बंधकों में एक महिला, उसकी तीन युवा बेटियां और उसकी बहन शामिल है।’’ दल के एक अन्य सदस्य ने बताया कि वाहन का चालक कार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था तभी बोको हराम के आतंकी वहां आए और लोगों का अपहरण कर लिया।

इससे एक दिन पहले ही चरमपंथियों ने मैदुगुरी से करीब 38 किमी दूर कोंदुगा शहर के पास से चार किसानों का अपहरण कर लिया था। इस घटना में एक व्यक्ति मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button
Close