खबरेमनोरंजन

’भईल तोहरा से प्यार’ का ऑडियो एंटर 10 म्यूजिक ने किया जारी.

R. Yadav. Feb 8 मुंबई = मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’भईल तोहरा से प्यार आई लव यू’ का ऑडियो म्यूजिक कंपनी  एंटर 10 म्यूजिक ने जारी किया है। सेंसर बोर्ड द्वारा ’यू ए’ सर्टिफिकेट से प्रमाणित इस फिल्म की कहानी, गाने, ऐक्शन, मेकिंग, किसी भी पार्ट के बारे में कहें तो वाकई लाजवाब है। तकनीकी तौर पर ये फिल्म बहुत ही मजबूत है और भोजपुरी संस्कृति को समेटे हुए है। जो लोग कहते हैं कि भोजपुरी फिल्में अच्छी नहीं बनती हैं, उन्हें यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

यह फिल्म देखकर लोगों की भोजपुरी सिनेमा के प्रति नजरिया जरूर बदलेगी।  इस फिल्म के निर्माता – धर्मेन्द्र मौर्य, सहनिर्माता – राम आशीष चैहान व असरफ अली हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक – शाद कुमार ने, जिन्होंने एक उम्दा फिल्म बनाकर समाज को नयी दिशा देने का सार्थक प्रयास किया है। फिल्म के लेखक एवं गीतकार – बब्लू हैं। संगीतकार – मंगेश राउल व पाल कानपुरी हैं, जिन्होंने गीत संगीत पर विशेष रूप  से काम  किया गया है और फूहड़ता व अश्लीलता से दूर रखा है। सभी गाने समधुर हैं, साथ ही सबसे बड़ी बात ये है कि कहानी के आवश्यकता अनुसार गीत रखा गया है। फिल्म के नायक विनय आनंद और नायिका गुंजन पन्त रोमांटिक जोड़ी में हैं।

ये भी पढ़े : पवन सिंह की ’सत्या’ का फर्स्ट लुक वेव म्यूजिक ने किया जारी

vinay 1

सिनेस्टार विनय आनंद इस फिल्म में नये लुक में दिखेंगे। वे अपने अलग अंदाज में अभिनय व नृत्य से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। साथ में भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त अपनी मोहक अदाकारी से सभी मन मोह लेंगी। बाकि सभी कलाकार भी अपने कामों में दक्ष हैं और अपने दमदार अभिनय सेअपने पात्र को जीवित कर दिए हैं। तकनिकी के आधार पर ये फिल्म बड़ी मजबूत हैं। फिल्म में छायांकन – गौरांग साह, संकलन – गोविन्द दूबे का है।

ये भी पढ़े :संगीता तिवारी बोल रही हैं ’सर्वशक्तिशाली महादेव’

vinay 2

मुख्य कलाकार – विनय आनंद, गुंजन पंत, राजीव दिनकर, सिमरन कौर, समर्थ चतुर्वेदी, श्रावणी गोस्वामी, आनंद मोहन, कंचन अवस्थी, देव मल्होत्रा, मेहनाज श्राफ,पंकज विश्वकर्मा, अभिलाषा प्रसाद, पंकज प्रकाश, मंजू सिन्हा, सीमा सिंह, राकेश मिश्रा, मुरली लालवानी, बाल गोविन्द बंजारा, फारिया, फरहान, शबनम, अश्फिया इत्यादि हैं।

Related Articles

Back to top button
Close