Home Sliderदेशनई दिल्ली

भाजपा का एजेंडा हैं मुझे स्टूपिड साबित करना : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं पर लग रहे परिवारवाद के आरोप पर अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्विद्यालय में पहुंच कर जवाब देते हुए कहा भारत में परिवारवाद को दरकिनार नहीं किया जा सकता| इसलिए ऐसे आरोप न ही लगाएं तो बेहतर है। 

करीब दो सप्ताह की अपनी अमेरिका यात्रा में राहुल गांधी ने बर्कले में अपने व्याख्यान में अंतरराष्ट्रीय एवं तकनीकी मामलों पर वैश्विक चिंतकों, राजनीतिक नेताओं और वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों के साथ वार्ता करते हुए कहा, ‘परिवारवाद पर हमारी पार्टी पर निशाना मत साधें, हमारा देश इसी तरह काम करता है। अखिलेश यादव, एमके स्टालिन, अभिषेक बच्चन कई तरह के उदाहरण हैं। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। जो मायने रखता है कि क्या उस व्यक्ति में क्षमता है या नहीं।‘

भाजपा का एजेंडा मुझे स्टूपिड साबित करना है|

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘भाजपा के कुछ लोग बस कंप्यूटर पर बैठकर मेरे खिलाफ बातें करते हैं| वे कहते हैं मैं स्टूपिड हूं। उनका एंजेडा ऐसा ही है। अभी भारत में कानून कुछ मंत्रियों के बीच में ही बात होकर बनाया जाता है, लेकिन अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो लोगों से बातकर कानून बनाएंगे। अभी देश की संसद नहीं बस पीएमओ मजबूत है।‘

हिंसा से केवल नुकसान हुआ

राहुल गांधी ने कहा, ‘जिन लोगों ने मेरी दादी को गोली मारी, मैं उन लोगों के साथ बैडमिंटन खेलता था। मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।’ जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।‘

नरेगा, जीएसटी कांग्रेस लाई 

राहुल ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी जो भारत में 10 साल तक सत्ता में थी, अभी बुरे समय से गुजर रही है| भारत में कोई लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सकता है। कांग्रेस भाजपा और आरएसएस की तरह नहीं है| मेरा काम लोगों का सुनना है उसके बाद फैसला लेने का है। मैं किसी और की तरह खड़ा होकर नहीं बोलता कि देखिए मैं ये कर दूंगा। भाजपा ने लोगों से बात करना बंद कर दिया है। नरेगा, जीएसटी हमारा प्रोग्राम है और अब वो उस पर ही काम कर रहे हैं।‘

राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, अभी हम सीनियर और जूनियर के बीच में एक ब्रिज बना रहे हैं| हम अपने सीनियर लोगों को एक दम साइड नहीं कर सकते। इसलिए इस ओर धीरे-धीरे काम कर रहे हैं। 2012 में हमसे गलतियां हुईं, हमने लोगों से दूरी बना ली।

मोदी ने किया सूचना आधिकार खत्म 

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सूचना आधिकार खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अभी सिर्फ चीन ही जॉब क्रिएट कर पा रहा है| उनके पास बड़ी फैक्ट्रियां हैं| अन्य देश जॉब क्रिएट नहीं कर पा रहे हैं। हमारी पार्टी ने लोगों को राइट टू इंफोर्मेशन का अधिकार दिया था लेकिन मोदी ने इसको दबा दिया| हमारे समय में लोगों को सरकार के बारे में पता लगता था लेकिन अब नहीं होता है।‘

आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपा मालदार माननीयों के नाम

राहुल गांधी ने कहा कि राइट विंग नेता कह रहे हैं कि एक जगह जाओ। मेरे नाना ने भी यहां पर भाषण दिया था, आपने मुझे भी बुलाया उसके लिए थैंक्यू। भारत एक बड़ा देश है| अगर कोई कहता है कि वह भारत को समझता है तो बेवकूफ है। भारत के पास आज कई राज्य हैं, कई प्राकृतिक संसाधन है। जो लोग सोच रहे थे कि भारत आगे नहीं बढ़ सकता है वो सभी गलत साबित हुए।

Related Articles

Back to top button
Close