Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भारत में विदेशी पर्यटकों को यह राज्य हैं सबसे ज्यादा पसंद

नई दिल्ली, 23 जून = केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय नें 2016 के दौरान घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि की रिपोर्ट को साझा किया है। रिपोर्ट में बताया गया राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या 2015 कि तुलना में 2016 में 12.68% की वृद्धि दर्ज कि गई। वहीं विदेशी पर्यटक यात्राओं (एफटीवी) की संख्या 2015 कि तुलना में 2016 में 5.92% की वृद्धि दर्ज की गई है।

पर्यटन मंत्रालय के मार्केट रिसर्च डिवीजन विभिन्न राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों के पर्यटन विभागों से प्राप्त राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों (यूटी) को घरेलू और विदेशी पर्यटकों के दौरे पर डेटा तैयार करता है। 2016 के दौरान, राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या 1613.55 मिलियन है, ये आकड़ा 2015 में 1431.97 मिलियन था।

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शाह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

2016 के दौरान घरेलू पर्यटक यात्राओं की कुल संख्या में शीर्ष 10 राज्यों का योगदान 84.21% था। घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या के मामले में शीर्ष दस राज्य, तमिलनाडु (343.81), उत्तर प्रदेश (211.71), आंध्र प्रदेश (153.16), मध्य प्रदेश(150.4 9), कर्नाटक (12 9 .76) महाराष्ट्र (116.52), तेलंगाना (95.16), पश्चिम बंगाल (74.46), गुजरात (42.25) और राजस्थान (41.5) हैं।

वहीं राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में विदेशी पर्यटकों के दौरे (एफटीवी) की संख्या 24.71 लाख है, जो 2015 में 23.33 मिलियन थी। जिन शीर्ष दस राज्यों में सबसे अधिक एफटीवी संख्या दर्ज की गई उनमें तमिलनाडु (4.72), महाराष्ट्र (4.67), उत्तर प्रदेश (3.16), दिल्ली (2.52), पश्चिम बंगाल (1.53), राजस्थान (1.51), केरल (1.04), बिहार (1.01), गोवा (0.68) और पंजाब (0.66) का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Close