खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

भिडे व एकबोटे पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए : आंबेडकर

मुंबई, 03 जनवरी (हि.स.)। मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोट मामले में दोषी याकूब मेमन पर जिस तरह से आपराधिक मामला दर्ज किया गया था, वैसे ही संभाजी भिडे और मिलिंद एकबोटे पर दर्ज किया जाए| यह मांग भारतीय रिपब्लिकन पार्टी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने सरकार से की है।

भारतीय रिपब्लिकन पार्टी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर का कहना है कि याकूब मेमन बम विस्फोट मामले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं था, पर उसने बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तरह से समर्थन किया था। ठीक उसी प्रकार संभाजी भिडे और मिलिंद एकबोटे ने किया है। इन दिनों का कृत्य आतंकवादियों जैसा है।

मुंबई में महाराष्ट्र बंद का संमिश्र प्रतिसाद, लोकल, बस सेवा रोकने का प्रयास

आंबेडकर ने दावा किया कि कोरेगांव में हत्या की घटना को किसने अंजाम दिया, इससे मुख्यमंत्री वाकिफ हैं। लोगों को उनके धर्म का पालन करने देना चाहिए, ‘तुम बोलो वही धर्म’ तो ऐसा चलने वाला नहीं है। आंबेडकर ने कहा है कि आज के बंद में लोगों से स्वेच्छा से शामिल होने की अपील की गई है, किसी को जबरदस्ती बंद में शामिल नहीं किया जाएगा। आंदोलनकारियों को संयम रखना चाहिए। शांति से बंद रखा जाए। आंबेडकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न्यायालयीन जांच का आदेश दिया है, पर जांच समिति का अध्यक्ष दलित नहीं होना चाहिए। इससे सवर्णों के साथ अन्याय होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close