Home Sliderदेशनई दिल्ली

भूटान के प्रधानमंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज

नई दिल्ली, 19 सितम्बर : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र आमसभा के 72वें अधिवेशन के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोगाबे से मिलीं। तोगाबे भी यूएन अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क में ही मौजूद थे। दोनों नेताओं ने भारत-भूटान संबंधों को लेकर चर्चा की। 

सुषमा स्वराज अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे सोमवार को अमेरिका के शहर न्यूयार्क पहुंचीं। जहां संयुक्त राष्ट्र आम सभा का 72वां अधिवेशन हो रहा है। इस दौरान विदेश मंत्री 20 से ज्यादा द्विपक्षीय- त्रिपक्षीय वार्ता करेंगी। सोमवार को ही सुषमा स्वराज ने भारत-जापान-अमेरिका त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया था। इसके अलावा स्वराज भूटान, बांग्लादेश, लाटविया, ट्यूनिशिया, सऊदी अरब सहित कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका से मिलीं सुषमा स्वराज

भारत ने इस बार संयुक्त राष्ट्र आम सभा अधिवेशन के दौरान हो रही वार्ताओं में पाक समर्थित आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, व्यापार सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। 193 सदस्यों वाला संयुक्त राष्ट्र दुनिया का शीर्ष संगठन है। जिसका 72वां अधिवेशन अमेरिका के शहर न्यूयार्क में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close