Home Sliderदेशनई दिल्ली

भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गए हैं केजरीवालः संबित पात्रा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (हि.स.)। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की चुनाव आयोग की सिफारिश पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर सत्ता में आने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज खुद भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिश के बाद क्या आम आदमी पार्टी को नैतिक आधार पर दिल्ली की सरकार में रहने का अब भी कोई अधिकार बचा है।

शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों पर लाभ का पद मामले में उनकी सदस्यता रद्द करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की है। आयोग के इस फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े ही कम समय में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ से ‘आई एम करप्शन’ तक की यात्रा पूरी कर ली है। ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के माध्यम से जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने लड़ाई लड़ी आज वह खुद भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close