खबरेराज्य

मणिपुर : भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं.

Manipur.इंफाल, 09 मार्च (हि.स.)। मणिपुर में गुरुवार की सुबह आए हल्के भूकंप के झटके लोग सहम गए। भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। किसी तरह के नुकसान का पता नहीं चला है। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के उखरूल जिले में भूकंप का केंद्र था।

ये भी पढ़े : गंगा सफाई अभियान: NGT ने कानपुर के दो अफसरों पर ठोंका जुर्माना.

भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 8.25 बजकर 15 सेकेंड पर आया था। भूकंप का केंद्र सतह से 36 किमी नीचे अक्षांश 25.0 नार्थ और देशांतर 94.2 ईस्ट में स्थित था। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर का क्षेत्र भूकंपीय जोन 5 में आता हैं। इसलिए इस इलाके में आए दिन भूकंप के हल्के झटके आते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close