Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मत्स्य आयुक्त पर मछली फेंकने के आरोप में नीतेश राणे गिरफ्तार

मुंबई, 11 जुलाई : सिंधुदुर्ग में मत्स्य आयुक्त पर मछली फेंकने का आंदोलन करने वाले कांग्रेस के विधायक नीतेश राणे को मालवण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मत्स्य आयुक्त ने कांग्रेस विधायक राणे के विरोध में मामला दर्ज करवाया था।

सिंधुदुर्ग में मच्छीमारों की अनेक समस्याओं के संदर्भ में कांग्रेस विधायक नीतेश राणे मत्स्य आयुक्तालय पहुंचे और मत्स्य आयुक्त के टेबल पर मछली की टोकरी ही रखवा दी और सहायक आयुक्त पर सीधे उन्होंने मछली फेंक दी। इस घटना के बाद मत्स्य आयुक्त ने कांग्रेस विधायक नीतेश राणे के विरोध में मालवण पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज करवाया था। मालवण पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक नीतेश राणे को गिरफ्तार कर लिया है। थोड़े समय के बाद उन्हें कुडाल सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
Close