Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीमध्यप्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश : राहुल गांधी को मिली जमानत, उदयपुर के लिए हुए रवाना..

MP,इंदौर, 08 जून : मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के मामले में गुरुवार का दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम रहा। प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी वे उदयपुर के रास्ते मंदसौर जाने के लिए निकले और राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर नयागांव में गिरफ्तार कर लिये गए जिसके चलते कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में हुड़दंग शुरू कर दिया, जो शाम तक जारी रहा।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ देर गेस्ट हाउस में रखा गया और करीब दो घंटे बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। गेस्ट हाउस से उन्हें सीधे उदयपुर के लिए रवाना किया गया। उन्हें इस शर्त पर जमानत दी गई कि वे मंदसौर जाने की जिद नहीं करेंगे और अब बैरंग लौट जाएंगे। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

हालांकि  बाद में राहुल किसानों के परिजनों से मिले। नीमच की सीमा से 18 किलोमीटर दूर राजस्थान में राहुल गांधी को मृतक के परिजनों से मिलाया गया। राहुल ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रशासन से अनुमति के बाद राहुल को परिजनों से मिलने दिया गया।यह मुलाकात ग्राम डिनवा में हुई। उन्होंने किसानों से कहा आप अपनी दिक्‍कत बताइये हम अापकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

राहुल गांधी गुरुवार को मंदसौर में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिए पुलिस को चकमा देकर निकलते तो थे, लेकिन रास्ते में ही पकड़ लिये गए। उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की और जब वे नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मंदसौर-नीमच के बीच स्थित विक्रम गेस्ट हाउस में रखा गया। इससे प्रदेश में हालात और बिगड़ गए तथा कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में उनकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अंतत: प्रशासन ने हुड़दंगियों पर काबू पाया और राहुल गांधी को जमानत देकर गेस्ट हाउस से ही उल्टे पांव वापस भेज दिया। फिलहाल प्रदेश के हालात काबू में है और पुलिस तथा प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि इस मामले में कई नेता राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में जुटे हुए हैं।(हि.स.)।

यह भी पढ़े : CM योगी ने किया 24वीं वार्षिक कृषि कार्यशाला का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Close