खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मनसे पदाधिकारियों पर हमला करने वाले दो फेरीवाले गिरफ्तार

मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मालाड में मनसे विभाग अध्यक्ष पर हमला करने वाले दो फेरीवालों को पुलिस ने भाईंदर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपी फेरीवालों की तलाश जारी है। 

मनसे विभाग अध्यक्ष सुशांत मालवदे मालाड में फेरीवालों का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उसी समय वहां के फेरीवालों ने मनसे पदाधिकारियों पर हमला कर दिया था जिसमें सुशांत मालवदे बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस मामले की शिकायत स्थानीय मालाड पुलिस स्टेशन में दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी।

इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने भाईंदर से दो फेरीवालों को गिरफ्तार किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close