खबरेविदेश

महारानी एलिजाबेथ संग क्रिसमस मनाएंगी प्रिंस हैरी की मंगेतर मेघन

लंदन, 04 दिसंबर (हि.स.)। राजकुमार हैरी की मंगेतर मेघन मार्केल इस बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ क्रिसमस में शामिल होंगी। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मंगेतर को शाही परिवार के साथ क्रिसमस मनाने की अनुमति दी गई है। अमेरिकी अभिनेत्री मेघन और राजकुमार हैरी मई, 2018 में शादी करने वाले हैं। मेघन पारंपरिक त्योहार क्रिसमस में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होंगी।

इस संबंध में यह भी बताया जा रहा है के राजकुमार हैरी ने महारानी से मेघन को इसमें शामिल होने देने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद अभिनेत्री इस आयोजन में शामिल होंगी। विदित हो कि राजकुमार ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी सगाई का खुलासा किया था। हालांकि विवाह की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन यह आयोजन सेंट जॉर्ज चैपल में अगले साल मई में किया जाएगा।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विवाह से पूर्व क्रिसमस में शामिल होने की अनुमति यह दर्शाती है कि पूरे शाही परिवार ने मेघन को परिवार के सदस्य के तौर पर स्वीकार कर लिया है।

खास बात यह है कि प्रिंस विलियम्स से सगाई के बाद केट मिडिलटन को शाही परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने का न्योता नहीं मिला था। उन्होंने अपने माता पिता के साथ बर्कशायर में क्रिसमस मनाया था।

Related Articles

Back to top button
Close