खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र की सड़कों पर 15 दिसम्बर के बाद एक भी गड्ढा नहीं दिखेगा : चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य की सड़कों की हालत खराब होने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए गड्ढों को भरने के लिए टेंडर निकाला गया है और आगामी 15 दिसम्बर के बाद सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं दिखाई देगा।

महाराष्ट्र में 96 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का देखभाल सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा किया जाता है। पंढरपुर पहुंचने के बाद राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बरसात के दौरान सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे बन जाते हैं। सड़कों पर व्याप्त गड्ढों को भरने के लिए राज्य सरकार ने टेंडर निकाला है। इसलिए आगामी 15 दिसम्बर के बाद सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं दिखाई देगा। सड़कों पर गड्ढे हमेशा रहते हैं, सरकार व स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा गड्ढों को भरने के लिए प्रयास किया जाता है, पर उसमें सफलता नहीं मिलती हैै। 

सार्वजनिक बांधकाम विभाग के बहुतेक रास्तों को रोजगार हमी योजना के अंतर्गत तैयार किया है, इसलिए उन रास्तों की हालत ठीक नहीं है। कोंकण में रास्तों का काम सही तरीके से किया गया था, पर मूसलाधार बरसात की वजह से सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। पाटिल ने आगे कहा कि राज्य की तिजोरी पर चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। खर्च तो बढ़ा है, पर आय की वृद्धि के लिए मर्यादा निश्चित है। कर्ज कितना भी बढ़ जाए, पर विकास कामों में कटौती नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close