Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : कुश्ती प्रतियोगिता से वापस लौट रहे 6 पहलवानों की सड़क हादसे में मौत

मुंबई, 13 जनवरी : सांगली जिले के कडेगांव तहसील में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई है। वहीं छह पहलवान घायल हो गए हैं। घायल पहलवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर है।

car -accident -1

बताया जा रहा है कि क्रांति कुश्ती संकुल के 12 पहलवान शुक्रवार की रात क्रूजर में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे के वांगी के शिरगांव फाटा पर क्रूजर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छह पहलवानों की मौत हो गई। वहीं, छह पहलवान घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सांगली पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सभी पहलवान औंध में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close