खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र के विधायक बिना काम के, शिवराया के नाम का प्रयोग स्वहित में :संभाजी भिड़े

मुंबई, 11 जनवरी (हि.स.)। सांगली के तासगांव में शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े ने कहा कि राज्य के सभी 288 विधायक बिना काम के हैं। इन विधायकों ने शिवराया के नाम का प्रयोग अपने राजनीतिक हित के लिए किया है।

सभी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े ने कहा कि वर्तमान में सक्रिय राजनीति के कार्यकर्ताओं को ऐसा क्यों नहीं महसूस होता कि प्रतापगढ़ में महाराज का स्मारक बनाया जाना चाहिए? तासगांव में गुरुवार को आयोजित एक कार्यकम में उपस्थितों से प्रश्न करते हुए भिड़े ने कहा कि राजनीति में क्या शिवराया उपेक्षित हैं तो सभी ने उनकी हां में हां मिलाया। इसके बाद भिड़े ने आगे कहा कि लोग शिवराया के नाम का प्रयोग स्वहित में करते हैं। इन राजनेताओं व कार्यकर्ताओं को शिवराया के विचारों व उनके कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। शिवराया का प्रतापगढ़ में स्मारक बने, इसके लिए कोई प्रत्यन इन राजनेताओं द्वारा नहीं किया जाता है। इसलिए राज्य के सभी 288 विधायक बिना काम के हैं।

ऐसा कहते हुए उन्होंने विधायकों पर निशाना साधा। उन्होंने सांसद संजय पाटिल पर टिप्पणी करते हुए कहाकि वे मराठा हैं, लेकिन उनके मन में भी कभी नहीं आया कि शिवराया का स्मारक बनाया जाना चाहिए। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चल रहे आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए भिड़े ने कहा कि उसके लिए हमें शिवराया की नीतियों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शिवराया के हजारों पुतले बनाए गए हैं, लेकिन यह राजनेताओं का नाटक है।

Related Articles

Back to top button
Close