Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : विपक्ष ने किया सीएम देवेंद्र फडणवीस के चायपान का बहिष्कार

मुंबई, 25 फरवरी : राज्य विधानमंडल के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित सीएम देवेंद्र फडणवीस की पारंपरिक चाय-पान पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार किया है। रविवार को हुई विपक्ष की बैठक में यह निर्णय लिए जाने की जानकारी नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी। विपक्ष ने कहा कि सीएम फडणवीस डिफाल्टर हैं और सरकार जनता को धोखा दे रही है।

लिहाजा हमें सरकार के चायपान में शामिल होनी की कोई रूचि नहीं है। अब सरकार से जवाब विधानमंडल के दोनों सदनों में मांगा जाएगा। फडणवीस सरकार का काउंट डाऊन शुरू हो गया है। मेक इन महाराष्ट्र के तहत राज्य में कितने उद्योग आए और कितनों को रोजगार मिला इसका श्वेत पत्र जारी करने की मांग सरकार से विपक्ष ने की है। 

सोमवार से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। कर्जंमाफी, किसानों की आत्महत्या, घोटाले, बिजली, पानी, नौकरभर्ती, बेरोजगारी, छात्रवृति, परिवहन, शिक्षा, कानून व्यवस्था और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगा। विधान सभा मे विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि राज्य में किसानों की आत्महत्या जारी है, शिक्षा क्षेत्र बद से बत्तर हो गया है। सरकार ने जनता का विश्वास तोड़ दिया है। जब से कर्जमाफी की घोषणा की हुई है तब से लेकर अब तक 2 हजार किसानों ने आत्महत्या किया है। लोग अब मंत्रालय में आकर खुदकुशी कर रहे हैं।

सरकार राज धर्म का पालन नहीं कर रही है, जिसके चलते धर्मा पाटिल जैसे लोग आत्महत्या कर रहे हैं। विखे पाटिल ने भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना की भी आलोचना की। विखे पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने कर्जमाफ़ी को लेकर हर जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ढोल बजाने की घोषणी की थी। लेकिन अब शिवसेना कहा हैं, क्या उसका ढोल फट गया या उन्होंने हाथ जोड़ लिया है। विखे पाटिल ने कहा की शिवसेना जनता को मुर्ख बनाती है।

इस दौरान विखे पाटिल ने कहा कि कमला मिल अग्निकांड में मनपा आयुक्त अजोय मेहता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर, उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। मनपा आयुक्त ने कमला मिल के रुफ टाप को अनुमति दी थी। जबकि मामले की जांच खुद मनपा आयुक्त कर रहे हैं। होटल मालिकों ने भी पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उन्होंने मनपा अधिकारियों को पैसे देकर अनुमतियां ली थी। 

विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार में सत्ता की मस्ती में चूर है और जनता को भूल गई है। मुंडे ने कहा कि सरकार पिछले 6 बार शिक्षकों के भर्ती को लेकर घोषणा कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई शिक्षक भर्ती नहीं हुई। पुलिस भर्ती, कर्मचारी, सफाई कर्मचारी आदि की भर्ती होनी चाहिए थी। परंतु सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने मेग्नेटिक महाराष्ट्र की यह कहते हुए चुटकी ली कि प्रदेश से अन्य राज्यों में जा रहे उद्योगों को रोकने के लिए शायद इसे मैग्नेटिक (चुंबकीय) महाराष्ट्र नाम दिया गया है। ( हि.स. )-

आगे पढ़े :पालघर जिला : दंपति ने आईडीबीआई बैंक को लगाया करोड़ का चूना ,हुए फरार

Related Articles

Back to top button
Close