खबरे

मानस राष्ट्रीय अभ्यारण्य से 500 अवैध परिवारों को हटाया

बाक्सा, =  निचले असम के बाक्सा जिले से लगने वाले मानस राष्ट्रीय अभ्यारण्य में वन विभाग और जिला प्रशासन ने अभियान चलाते हुए गुरुवार को संरक्षित इलाकों में घर बनाकर रह रहे 500 परिवारों को खदेड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि भाजपानीत राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही संरक्षित वनांचलों में अवैध रूप से बसे अवैध घुसपैठियों को खदेड़ने का अभियान आरंभ किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन, वन विभाग और सुरक्षा बलों ने मानस राष्ट्रीय आभ्यारण्य के बाटाबारी रेंज के हादोंग बेटाबारी इलाके में अभियान चलाते हुए 500 परिवारों के घरों को तोड़कर उन्हें वहां से खदेड़ा। सूत्रों ने बताया कि ये सभी अवैध रूप से राष्ट्रीय अभ्यारण्य में रह रहे थे। इनकी मौजूदगी अभ्यारण्य के वन्य जीवों के लिए खतरा पैदा कर दिया था।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस तरह का अभियान काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य और पोबितरा संरक्षित वनांचल में भी चलाया जा रहा है और आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने सभी अभ्यारण्य और संरक्षित वनांचलों को अवैध घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध घुसपैठियों की वजह से वन्य जीवों के अवैध शिकार पर रोक लगाने में बाधा आ रही है।

Related Articles

Back to top button
Close