खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : अंधेरी में स्कूल की इमारत से गिरने से 6 वर्षीय छात्र की मौत

मुंबई, 21 सितम्बर : अंधेरी स्थित साकीनाका इलाके में स्कूल की इमारत से गिरने से एक छात्र की मौत हो गई है। इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

साकीनाका इलाके में स्थित पवार पब्लिक स्कूल में स्वरांग दलवी नामक 6 वर्षीय छात्र गुरुवार को दिन में 11 बजे खेल रहा था। इसी दौरान वह दूसरे माले से अचानक गिर गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने घायलावस्था में छात्र को तत्काल हीरानंदानी अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई: तूफानी बारिश में फंसे 40 लोगों को मिली नयी जिंदगी

पुलिस के अनुसार, स्वरांग दलवी के पिता भांडुप में संगीत प्रशिक्षक हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही यहां शोक फैल गया है। (हिस)।

Related Articles

Back to top button
Close