Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : काशी पत्रकार संघ 8 वरिष्ठ पत्रकारों को करेगा सम्मानित.

मुंबई, 10 सितंबर : मुंबई प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता के शलाका पुरुष माने जाने वाले बाबूराव विष्णू पराडकर की परंपरा के वाहक 8 पत्रकारों को 13 सितंबर, बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। इन पत्रकारों में सदानंद गोडबोले, चंद्रकांत शिंदे, अभिमन्यु शिंतोले, नीलकंठ पारटकर, संदीप सोनवलकर, सौरभ शर्मा, शाहिल जोशी व मनोज खाडिलकर शामिल हैं। यह जानकारी मुंबई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार बाबुराव विष्णु पराडकर हिंदी पत्रकारिता के शलाका पुरुष माने जाते हैं। पराडकर हिंदी दैनिक आज के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने आज के माध्यम से देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके पिता विष्णुराव पराडक़र सिंधुदूर्ग जिले के पराड़ गांव से वाराणसी गए थे। इस गांव में पराडक़र की स्मृति के लिए किसी भी तरह का काम नहीं किया गया है। इसलिए काशी पत्रकार संघ व मुंबई प्रेस क्लब साथ मिलकर इस दिशा में कुछ सार्थक कदम उठाने का विचार कर रहा है। इस कार्यक्रम में इस दिशा में भी चर्चा की जाने वाली है। 

आगे पढ़े : अपराध करके अन्य जिलों में छिपे नासिक के 17 बदमाश गिरफ्तार.

Related Articles

Back to top button
Close