Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई-गोवा महामार्ग पर लग्जरी बस 15 फीट नीचे खाई में गिरी, 27 घायल

मुंबई, 05 नवंबर : मुंबई-गोवा महामार्ग पर संभाजीनगर के समीप खारेपाटण में लक्जरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उसमें सवार 27 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों का पहले खारेपाटण में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया और उसके बाद कणकवली अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

मुंबई-गोवा महामार्ग पर यात्रियों को लेकर विशाल ट्रवेल्स की लक्जरी बस सुबह 6.30 बजे जा रही थी कि सामने से एक तेज गति से ट्रक आ गई। बस चालक को अंदाज नहीं लग पाया कि सामने से तेज गति से ट्रक आ रही है और बस का संतुलन बिगड गया। बस 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। 

बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 27 यात्री घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग को दी गई। घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए खारेपाटण में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। 

स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद घायलों को इलाज के लिए कणकवली अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना के पहले मुंबई-गोवा महामार्ग पर खारेपाटण में शनिवार की सुबह 5.30 बजे रामेश्वर ट्रवेल्स की बस पल्टी हो गई थी। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए कणकवली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।(हि.स.)।

आगे पढ़े : फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की संपत्ति जब्त करने का निर्देश..

Related Articles

Back to top button
Close