Home Sliderमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : घाटकोपर में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों की मौत

मुंबई, 25 जुलाई : मुंबई के घाटकोपर उपनगर में मंगलवार सुबह एक चार मंजिला आवासीय इमारत ढह गई, में दबकर 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 30 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हुए हैं। शहर के नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस इमारत की चौथी मंजिल पर हास्पिटल चलता था। यह इमारत बहुत पुरानी नहीं थी। इसके ग्राउंड फ्लोर पर कुछ कंकन्स्ट्रक्शन काम चल रहा था, तभी इमारत धराशायी हो गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहांगदले ने बताया कि घाटकोपर के दामोदर पार्क इलाके में ढही इस इमारत के मलबे के नीचे करीब आठ से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।उन्होंने बताया कि नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष को इस दुर्टना के बारे में सुबह फोन के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि लगभग आठ दमकल गाडि़यां, एक बचाव वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘हमारी बचाव टीम, दमकल कर्मी और बीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थन पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य युद्ध-स्तर पर जारी है। इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।’

Related Articles

Back to top button
Close