Home Sliderखबरेमुंबईराज्य

मुंबई : टाटा फाइनेंस के पूर्व एमडी दिलीप पेंडसे ने की आत्महत्या.

मुंबई, 05 जुलाई : टाटा फाइनेंस के पूर्व एमडी दिलीप पेंडसे ने बुधवार को अपने दादर स्थित घर में फासी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मुंबई में व्यापारिक घरानों में खलबली मच गई है। 

जानकारी के अनुसार, दिलीप पेंडसे के कार्यकाल में टाटा समूह घाटे में चला गया था, इसलिए टाटा समूह ने उन पर 2001 में कार्रवाई किया था। इतना ही नहीं पेंडसे के विरुद्ध आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले को पेंडसे ने चुनौती दिया था, लेकिन 2012 में उन्हें दोषी ठहराया गया था। लेकिन बुधवार पेंडसे द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। 

आगे पढ़े : भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई व उनके पति के पर उत्पीड़न का मामला दर्ज.

Related Articles

Back to top button
Close