खबरेमुंबई

मुंबई में हुई मछलियों की बारिश, मच्छली पकड़ने के लिए लोगो की उमड़ी भीड़.

मुंबई (12 जुलाई):अभी तक आपने ओले की बारिश के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन मुंबई-पुणे हाईवे पर दोपहर मछलियों की बारिश हुई है। इस बारिश का वीडियो और तस्वीरें फेसबुक पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया में डाली गई तस्वीरों में सैकड़ों लोग मुंबई-पुणे हाईवे पर पड़ी हुई मछलियां उठाते नजर आ रहे हैं।लोगों के मुताबिक कई किलोमीटर तक इसी तरह से मछलियां सड़क पर पड़ी हुई थीं। इन्हें उठाने की होड़ में सड़क पर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर ट्रैवलिंग करने वाले गाड़ियां रोक-रोक कर मछलियों को उठा रहे थे।

kbn10 news machhli2

कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से तैयार किया और फेसबुक और ट्विटर पर डाल दिया। अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बरसात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

बता दें कि ऐसा एक बार नहीं कई बार और दुनिया के कई इलाकों में हो चुका है। जून 2015 में मछलियों की ऐसी ही बारिश आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के गोलमुंडी गांव में भी हुई थी।

यह है कारण
– वैज्ञानिकों के विस्तृत अध्ययन के बाद पाया गया है कि, इस तरह की घटनाएं जल स्तंभ या बवंडर के कारण होती हैं।
– जब बवंडर समुद्र तल को पार करते हैं तो ऐसी स्थिति में पानी के भीषण तूफान में बदल जाते हैं।
– इस दौरान चलने वाली हवाएं अपने साथ मछलियां, मेंढक, कछुए, केकड़े यहां तक कि कई बार घड़ियालों को भी साथ ले जाती हैं।
– यह जीव इस बवंडर के साथ उड़ते रहते हैं और तब तक आसमान में होते हैं, जब तक हवा की गति कम न हो जाए।
– जैसे ही हवा धीमी होती है और यह बवंडर जहां पहुंचता है उसके आसपास के हिस्सों में यह जीव बरसात के पानी के साथ गिरने लगते हैं।
– वैज्ञानिक बिल इवांस की एक पुस्तक के अनुसार पानी के प्राणी सालभर में करीब 40 बार बारिश के पानी के आसमान से नीचे गिरते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close