उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मोदी व अमित शाह मिलकर चला रहे तुगलकी हुकूमत : कांग्रेस

लखनऊ, 16 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेता डा. प्रवीण भाई तोगड़िया प्रकरण पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस समय देश में तुगलकी हुकूमत कायम है। कांग्रेस की प्रवक्ता शुचि विश्वास ने कहा कि इस समय केवल दो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह मिलकर पूरा देश चला रहे हैं। 

कांग्रेस की प्रवक्ता ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी के बाद अगला शिकार हिन्दू ह्रदय सम्राट विहिप के कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया हैं। देश का लोकतंत्र खतरे में है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को किनारे करते हुए केवल दो लोग देश चला रहे हैं। सरकार संविधान, सुप्रीमकोर्ट न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग,सीबीआई,आरबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं का अस्तित्व खतरे में है। आज देश में निजामी हुकूमत कायम है। 

कांग्रेस का कहना है मोदी के प्रधानमंत्री रहते उनके ही पार्टी के नेताओं की आवाज दबाई जा रही है। यहां तक कि विश्व हिन्दू परिषद के नेता अपनी हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में आम जनता का राम ही मालिक है। 

गौरतलब हो कि सोमवार को अचानक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया गायब हो गये थे। बाद में बेहोशी की हालत में एक पार्क में मिले। इसके बाद मंगलवार को प्रेस वार्ता कर डा. तोगड़िया ने आरोप लगाया कि सरकार हमारा इनकाउन्टर कराना चाहती है। तोगड़िया की प्रेसवार्ता के बाद राजनीति गर्मा गयी है। तोगड़िया प्रकरण से जहां सरकार और भाजपा पल्ला झाड़ रही है वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close