उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मौसम के तीखे तेवर बरकरार, अगले 48 घण्टे में मिल सकती है राहत

Uttar Pradesh.लखनऊ, 03 अप्रैल = सूबे में मार्च-अप्रैल से गर्मी झेल रहे लोगां को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के तीखे तेवर अगले अड़तालिस घण्टों में कुछ नरम पड़ सकते हैं। जम्मू कश्मीर के करीब सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब हवा बंगाल की खाड़ी में नम हवाओं के साथ दाखिल होगी। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। हालांकि इसका असर कमजोर पकड़ने के बाद एक बार फिर गर्मी अपना असर दिखायेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल शुष्क वातावरण बना हुआ है। इसके साथ ही पछुआ हवाएं भी चल रही हैं, इस वजह से लोगों को लू जैसे थपेड़ों का एहसास हो रहा है। खासतौर से दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण गर्मी ज्यादा असर दिखा रही है। पूर दिन तपन के तेवर बरकरार रहने से रात में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हालांकि राजधानी सहित कई अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आयी है, लेकिन अधिकांश जगह मौसम के तीखे तेवर बरकरार हैं।

भवानी गौरी, शुभंकरी कालरात्रि के दरबार में उमड़ी भीड़

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, आगरा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, मेरठ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज होने की सम्भावना है।

विभाग के मुताबिक बांदा अभी भी सबसे ज्यादा गरम जिला बना हुआ है। बीते चौबीस घण्टों में यहां का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले यह 43.6 डिग्री था। बुन्देलखण्ड लगातार सबसे ज्यादा गरम इलाका बना हुआ है। पठारी क्षेत्र होने के कारण यहां गर्मी का असर अन्य क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close