खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

म्हाडा के घरों के लिए 16 सितम्बर तक होंगे आवेदन

मुंबई, 15 सितम्बर : मुंबई गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल (म्हाडा) के घरों के लिए 16 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और आगामी 10 नवम्बर को लॉटरी पद्धति से घरों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। 

म्हाडा मुंबई में 819 घर बना रही है, जिसमें से 204 घरों का मूल्य डेढ़ से दो करोड़ रुपये के आसपास है। म्हाडा के मुख्य अधिकारी सुभाष लाखे के अनुसार म्हाडा की वेवसाइट पर इस आशय की जानकारी दी गई है।

म्हाडा ने विभिन्न समाचार पत्रों व अपने संकेत स्थल (वेबसाईट) पर जारी एक विज्ञापन के माध्यम से लोगों को सूचित किया है कि म्हाडा के 819 घरों के लिए 16 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। लोअर परेल में उच्च आय वर्ग के लिए बने दो घरों की कीमत दो करोड़ रुपये के आसपास है। 44.21 चौरस मीटर के घर की कीमत एक करोड, 95 लाख, 67 हजार, 103 रुपये है। इसी तरह लोअर परेल में 33.82 चौरस मीटर के घरों की कीमत एक करोड़, 42 लाख, 96 हजार, 517 रुपये है। इस तरह से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के 34 घर लोअर परेल में ही हैं।

मुंबई मनपा की ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से गायब रहे महापौर

पवई के तुंगा गांव में म्हाडा के घर की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यहां पर 68.69 चौरस मीटर के घर एक करोड़, 39 लाख रुपये है। यहां पर म्हाडा के 168 घर हैं। उच्च आय वालों के लिए 338 घर लोअर परेल-मुंबई शहर, तुंगा गांव-पवई, मुंबई उपनगर, चारकोप व शिंपोली कांदिवली (पश्चिम), मुंबई उपनगर में हैं तो मध्यम वर्ग के लिए 281 घर प्रतीक्षा नगर-सायन, मुंबई शहर, सिदधार्थ नगर, उन्नतनगर-गोरेगांव, चारकोप -कांदिवली, गायकवाड नगर और मालवणी मालाड, मुंबई उपनगर में हैं।

इसी तरह कम आय वालों के लिए गोरेगांव, चांदिवली 192 घर कन्नमवार नगर-विक्रोली, चारकोप कांदिवली (पश्चिम) सिदधार्थ नगर-गोरेगांव (पश्चिम), चांदिवली, मानखुर्द और मालवणी मालाड-मुंबई उपनगर में है। अत्यल्प आय वालों के लिए मात्र आठ घर हैं, जो प्रतीक्षा नगर-सायन, मानखुर्द, चांदिवली, मागाठाणे-बोरीवली-मुंबई उपनगर में हैं। विधायकों का वेतन डेढ़ लाख रुपये है, फिर भी उन्हें अल्प आय वर्ग में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
Close