Home Sliderउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की व्यवस्था में जातिवाद, साम्प्रदायिकता, संकीर्णता व तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 15 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 71वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार विधानसभा के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें उन सबको याद करना चाहिए जिनके बदौलत देश आजाद हुआ। कहा कि भविष्य युवाओं का है वे अपनी क्षमता और ऊर्जा को देश निर्माण में समर्पित करें। यूपी के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। सबसे ज्यादा युवाओं वाला प्रदेश उप्र है और प्रदेश के 22 करोड़ लोगों के बारे में सोचना होगा।

इस मौके पर वे देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि देश के ऊपर जब-जब संकट आया, हमारे वीर सपूतों ने उसका सामना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इस देश ने बहुत कुछ हासिल किया, पर इतने से ही हमें संतोष नहीं करना चाहिए। समाज के वंचित तबकों की बेहतरी के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

योगी ने कहा कि 1875 की स्वातंत्र्य की भूमि भी उत्तर प्रदेश रहा है। इस देश को आजाद कराने के लिए शहीद सपूतों ने जो स्वप्न देखा था तो उसे हम अभी साकार नहीं कर पाये हैं। आजादी के 70 वर्षो के बाद भी उनके स्वप्न अधूरे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 2022 तक देश को सशक्त, समर्थ व स्वालम्बी बनाने का। यूपी की जनता भी उनके कदम से कदम से मिलाकर आगे बढ़ेगी। 
यूपी की व्यवस्था में जातिवादी, साम्प्रदायिकता, संकीर्णता, तुष्टिकरण की कोई जगहोगी। उत्तर प्रदेश के विकास में जो बाधक होगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा। आजादी के 75वें वर्ष में हम यूपी को नये विकास की रफ्तार देंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश एक नया उभरता हुआ प्रदेश बनेगा। हम आजादी के सपूतों के सपनों को पूरा करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने अपने भाषण में कही ये 10 बड़ी बातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के 22 करोड़ लोगों के बारे में सोचना होगा। सभी के जीवन को जीवन्तता देेना होगा। हर घटना से सबक लेते हुए उसकी पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर आगे बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सभी को संकल्प लेना होगा।

मुख्यमंत्री ने नौनिहालों की मौत पर चिंता जताते हुये कहा कि हजारों की संख्या में चिकनगुनिया, काला ज्वार, इंसेफ्लाइटिस, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से मासूमों की मौतें हो रही हैं, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। आज इस अवसर पर हम संकल्प लें स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश बनाने का। उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाने के लिए सिर्फ शासन-प्रशासन की भरोसे न रहकर समाज के लोग भी जिम्मेदारी लें। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कई बीमारियों का इलाज है। इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का उपचार स्वच्छता में छिपा है।

इस अवसर पर हम उत्तर प्रदेश को समर्थ बनाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षो के बाद यूपी का किसान बदहाल है। हमने किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरन्तर संकल्प के साथ काम कर रहे है। 75 जनपदों को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था से जोड़ा। 60 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन देने का काम किया। इतने कम समय में कई जनकल्याणी योजनाओं को लागू किया। इसका प्रभाव आने वाले समय में प्रदेशवासियों को देखने को मिलेगा। उन्होंने 22 करोड़ जनता को खुशहाल बनाने का संकल्प लिया और कहा कि सभी के जीवन में जीवन्तता लाना हमारा मकसद है।

Related Articles

Back to top button
Close