उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी : छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

नई दिल्ली ( 24 अगस्त ): यूपी में योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। राज्य से आए दिन बलात्कार और लूट की खबरे आ रही हैं। अब उन्नाव जिले में छेड़खानी से तंग आकर एक लड़की के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल उन्नाव के भुड्डा गांव की एक लड़की गंगा स्नान कर वापस लौट रही थी तभी दो मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से क्षुब्ध होकर युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवती के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड्डा की रहने वाली युवती के पिता द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया गया है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री सावन के महीने में प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाती थी। बीते बुधवार को एकादशी के अवसर पर भी वह ग्रामीणों के संग गंगा स्नान करने गयी थी। स्नान करने के बाद वह  ग्रामीणों के साथ पैदल घर लौट रही थी। साथ में छोटा भाई और जगतपाल भी थे। लड़की की तबीयत कुछ खराब थी जिसकी वजह से वह धीरे-धीरे चल रही थी। तभी रास्ते में ही गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। यह बात उसके चाचा और भाई को बुरी लगी। लेकिन उन्होंने लोक लाज के डर से इन लोगों ने कोई विरोध नहीं किया।

एक देश-एक चुनाव की बीजेपी को EC का लगा झटका , एक साथ नहीं होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव

जिसके बदसलूकी से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने घर आकर गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता के मुकाबिक वह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ती थी। पहले भी इन युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। तब वह एक महीने तक स्कूल नहीं गयी थी, तब भी बदनामी से बचने के लिये परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। छात्रा के पिता ने तहरीर में गांव के सुभाष (17) पुत्र ललतु व धर्मराज (18) को नामजद किया है।

सुभाष भी हाई स्कूल का छात्र है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुभाष को हिरासत में ले लिया है। जबकि धर्मराज अभी फरार है।

Related Articles

Back to top button
Close