Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी : डकैती कर तीन लोगों को गोली मार दो नाबालिग बहनों को उठा ले गए बदमाश

लखनऊ, 19 जनवरी : राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। डकैती की वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के तीन सदस्यों को गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में डकैती कर दो नाबालिग लड़कियों को उठा ले गए। सक्रिय पुलिस ने लड़कियों को बदहवास हालत में बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनको आशंका है कि लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सभी बिन्दुओं को जोड़कर पुलिस मामले की खुलासे के लिए काम करना शुरु कर दिया 

11901dli-dacakti_1516331742

चिनहट थानाक्षेत्र के उत्तरधौना गांव निवासी दीनानाथ अपने परिवार के साथ रहता है। परिजनों ने बताया कि बीतीरात परिवार के साथ खाना पीना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12ः45 मिनट पर छह-सात नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। गहने व नकदी कहा रखी है इस बात की जानकारी न देने पर बदमाशों ने दीनानाथ, उनकी पत्नी और बहू को गोली मार दी, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की और दो लड़कियों को अपने साथ उठा ले गए।

बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पाकर थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरु कर दी। इसी दौरान घर से 300 मीटर दूरी पर बदहवास हालत में पुलिस ने दो बहनों को बरामद कर लिया। उनकी हालत से लग रहा है कि उनके साथ बदमाशों ने दुष्कर्म किया है। लड़कियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने दीनानाथ की पत्नी की हालत गंभीर बतायी है। 

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनुराग वत्स ने बताया कि बदमाशों ने एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट के साथ बदमाश दो नाबालिग लड़कियों को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने परिवार के तीन लोगों को गोली मारी है। उन्हें इलाज लिए भर्ती कराया गया है। परिवार से मिली तहरीर के आधार पर डकैती और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरतारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।  (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close