Home Sliderखबरेगुजरातराज्य

ये है 25 करोड़ की अंगूठी जिसमें जड़े हुए हैं 6690 हीरे , गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

सूरत (ईएमएस)। सूरत के अंगूठी निर्माता ने 25 करोड़ रुपए की लागत से लोटस के आकार की रिंग तैयार की है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज किया गया है। इसके पहले जयपुर की रिंग का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज था। जिसे तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

इस अंगूठी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 6690 कट डायमंड को अंगूठी में जड़ा गया है। 18 कैरेट रोज गोल्ड का प्रयोग किया गया है। विशाल और खुशबू अग्रवाल नामक दंपत्ति ने यह रिंग तैयार कराई है। पिछले 1 साल से इस रिंग को बनाने का काम चल रहा था। इस रिंग की डिजाइन भारतीय परंपराओं के अनुसार रखी गई हैं। 1 जून को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में इस रिंग का प्रदर्शन करने का निर्णय अग्रवाल दंपत्ति ने लिया है।

अमरीका की यूनिक और आउट ऑफ द बाक्स ज्वेलरी से प्रेरणा

– विशाल ने बताया कि हम दृढ़ नहीं थे कि ऐसी ही अंगूठी बनानी है। अमरीका में बहुत ही यूनिक और आउट ऑफ द बॉक्स ज्वैलरी मैंने देखी थी। तब विचार आया कि इंटरनेशनल मॉर्केट में भारत की डिजाइन भी होनी चाहिए।

– मैंने पत्नी खुश्बू के साथ एक साल तक काम किया। ऐसी अंगूठी बनाना चाहते थे जिसमें भारत की पहचान हो और वैश्विक बाजार में भारत का नाम ऊंचा हो।

– साथ ही मेक इन इंडिया को बल मिले इसलिए इंडियन थीम पर रिंग बनाना तय किया। लोटस रिंग डिजाइन कर यह रिंग तैयार की। 1 जून को अमरीका के लॉस एंजेल्स में इसे लांच किया।

जयपुर के सेवियो का रिकॉर्ड तोड़ा

– राजस्थान के सेविओ नामक व्यक्ति के नाम अब तक यह रिकॉर्ड था। हालांकि आकार में बड़ी होने के चलते पहनी नहीं जा सकती थी।

– 3800 डायमंडयुक्त मोर की डिजाइन वाली अंगूठी के साथ जयपुर के इस व्यक्ति ने रिकॉर्ड बनाया था।

दंपती ने मुंबई की भी मदद ली

– लोटस रिंग तैयार करने के लिए अग्रवाल दंपती ने सूरत के साथ-साथ मुंबई की भी मदद की।

– पहले कंप्यूटर मॉडल, फिर खुश्बू ने कॉन्सेप्ट्यूलाइजेशन तैयार किया। डिजाइन फाइनल होने के बाद इसे आकार दिया।

Related Articles

Back to top button
Close