Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

योगी सरकार ने 26 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ, 02 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को 26 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र जयनारायण सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है तो उनकी जगह पर सुजीत पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक टेलीकॉम से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र का कार्यभार सौंपा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक बरेली से एस.के. भगत को पुलिस महानिरीक्षक अपराध लखनऊ बनाया गया है। विश्वजीत महापात्र पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन को पुलिस महानिदेशक एसीओ लखनऊ, प्रतीक्षारत चल रहे पुलिस महानिदेशक पीवी रामाशास़्त्री को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बनाया गया है। 

दावा शेरपा अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, अभय कुमार प्रसाद अपर पुलिस महानिदेषक लखनऊ जोन को आर्थिक पुलिस महानिदेषक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ, प्रतीक्षारत पीयूष आनन्द को अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना उ.प्र., राजीव कृष्ण अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बीआर अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, डॉ. केएसपी कुमार पुलिस महानिरीक्षक बजट पीएचक्यू इलाहाबाद को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस अकादमी मुरदाबाद और प्रेम प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन भेजा गया है। 

हरीराम शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था उ.प्र. को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन लखनऊ, सुनील गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अपराध को अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद, प्रतीक्षारत धु्रवकान्त ठाकुर पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, विजय सिंह मीना पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत उ.प्र. लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र, विजय प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय और मोहित अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन को पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत लखनऊ भेजा गया गया है। 

इसके अलावा नीलाब्जा चौधरी पुलिस महानिरीक्षक-पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र बनाया गया है। ओंकार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र को पुलिस उप महानिरीक्षक फैजाबाद, ज्ञानेश्वर तिवारी पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा को पुलिस उप महानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर, शरद सचान पुलिस उपमहानिरीक्षक उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, डॉक्टर मनोज तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा परिक्षेत्र और केएस इमैनुअल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र को भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
Close