उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

योग को राजनीति से नहीं देखना चाहिए : स्वतंत्र देव सिंह

इटावा, 21 जून = इटावा में विश्व योग दिवस पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नुमाइश पंडाल में पहुंचकर हजारों लोगों के साथ योग किया। योग से होने वाले लाभ और नियमित तरीके से सभी को करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग करने से मनुष्य का तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। योग को राजनीति से नहीं देखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को एक सन्देश देने के लिए योग किया जा रहा है।

ऊर्जावान व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी : अनुप्रिया

उन्होंने कहा कि देख जनांदोलन और समाज के अंतिम व्यक्ति भी इसमें भाग लें और हिन्दुस्तान और पूरे विश्व में योग हो। योग स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, योग से लोग स्वस्थ रहेंगे इटावा स्वस्थ रहेगा, राज्य स्वस्थ रहेगा और देश स्वस्थ रहेगा। देश स्वस्थ रहेगा तो देश का नाम होगा। योग से एक तरह का आत्मा का परमात्मा से मिलान होता है और इसमें राजनीति नहीं देखना चाहिए ये स्वस्थ्य के लिए है।

Related Articles

Back to top button
Close