खबरेमुंबई

रवि या सुल्या तय हो नाम तो प्रदीप शर्मा की टीम काम करेगी तमाम ,रवि पुजारी का प्रदीप शर्मा की टीम को है इन्तजार

जयसिंह

मुंबई : हिन्दुस्थान का माफिया गिरोह सरगना रवि पुजारी के प्रत्यर्पण को लेकर जहां अलग अलग राज्यों की पुलिस की निगाह लगी हुई है .वही उसकी सजा को लेकर नाम ही निर्णायक है ,जिसमे एक नाम सुल्या उर्फ़ रवि भी है .अब जब तय होगा नाम तब सजा से होगा उसका काम तमाम .रवि पुजारी के प्रत्यर्पण को लेकर देश के कई मामलो की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है .

जिसके लिए बेंगलोर ,गुजरात ,मुंबई,ठाणे सहित देश के कई राज्यों की पुलिस को रवि उर्फ़ सुल्या के हिंदुस्तान आने का बेसब्री से इन्तजार है. अभी हाल ही में पश्चिमी अफ्रिका की डकार पुलिस ने रवि पुजारी को फर्जी पासपोर्ट मामले में होटल नमस्ते इंडिया के बगल में हजामत करवाते हुए गिरफ्तार किया है .

हिन्दुस्थान की पुलिस यह पता करने की फिराक में है की रवि पुजारी  गिरफ्तार अन्य तीन लोग कौन थे | गिरफ्तारी के तुरंत बाद बेंगलोर से एक अधिकारी की टीम सेनेगल पहुंच चुकी थी अब दूसरी टीम सुल्या उर्फ़  रवि पुजारी के फिंगर प्रिंट लेकर रवाना हुई है और उसका मिलान भी हो चुका है. सेनेगल पुलिस श्रीलंका सरकार से यह पूछताछ करेगी की सुल्या उर्फ़ रवि पुजारी क्या श्रीलंका का नागरिक है ?

  • तय हो नाम तो काम हो तमाम, रवि पुजारी का प्रदीप शर्मा की टीम को है इन्तजार
  • देश के कई मामलो की गुत्थी सुलझने की उम्मीद
  • उसकी सजा को लेकर नाम ही निर्णायक

 मिली जानकारी के मुताबिक़  डकार पुलिस ने रवि को नकली पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ हिन्दुस्थान  में की गई ,धमकी ,हत्याओं अथवा हफ्तावसूली जैसे संगीन अपराधों के बारे में कोई आरोप नहीं लगाया है।जबकि  पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में गिरफ्तार भारतीय गिरोह सरगना रवि पुजारी  ने अपने वकील के जरिए हिन्दुस्थान  प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की है।

सुल्या पुजारी या रवि पुजारी के वकील अल हाड्जी डीओफ ने अदालत में रवि पुजारी के पक्ष में डिप्यूटी प्रोसीक्यूटर से जोरदार बहस की लेकिन अदालत ने रेड कॉर्नर नोटिस पर ही अधिक ध्यान दिया |

सेनेगल के स्थानीय सूत्रों  के मुताबिक रवि पुजारी को वारंट जारी कर सीधे रीबस जेल भेज दिया गया था। रवि पुजारी से सेनगल के अटॉर्नी जनरल ने पूछताछ भी कर ली है।

  • कई राज्यों की पुलिस को रवि उर्फ़ सुल्या के हिंदुस्तान आने का है बेसब्री से इन्तजार
  • पश्चिमी अफ्रिका की डकार पुलिस ने रवि पुजारी को फर्जी पासपोर्ट मामले किया है गिरफ्तार
  • प्रदीप शर्मा की टीम दिलाएगी रवि या सुल्या के करतूतों की सजा

यह भी कहा जा रहा है कि हिन्दुस्थान के अधिकारियों  ने सेनेगल की अदालत में रवि पुजारी को प्रत्यर्पित करने के लिए आवेदन दे दिया है| संदेहास्पद बात यह है की सेनगल के अखबारों में रवि पुजारी का नाम ‘सुल्या पुजारी’ लिखा जा रहा है। उसे  बॉलीवुड से जुड़े लोगो  के हत्यारे और दहशत  के रूप में दर्शाया जा रहा है।हिन्दुस्थान के  अधिकारी चाहते  है कि सेनेगल दर्जन भर हत्याओं के आरोपी इस खतरनाक गिरोहबाज का प्रत्यर्पण कर दे।

सेनगल के अधिकारियों के पास हिन्दुस्थान के  अधिकारियों ने दस्तावेज भेजे हैं, जिससे यह साबित करने की कोशिश की है कि सुल्या पुजारी उनका नागरिक है। उसे अपने साथ भारत ले जाना चाहते हैं।रवि पुजारी के पुराने जानने वालो के मुताबिक़  गिरोह सरगना सुल्या पुजारी उर्फ़ रवि पुजारी हिन्दुस्थान लौटना ही नहीं चाहता क्योंकि उसे  जान का खतरा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़ सुल्या पुजारी के वकील पहले तो उसे डिप्यूटी प्रोसीक्यूटर के पास ले गए। उसके बाद आरोपी  डॉन को डकार कोर्ट ऑफ अपील में पुलिस डीआईसी ने अटार्नी जनरल के समक्ष पेश किया।

अटार्नी जनरल ने आरोपी गिरोहबाज को हिरासत में रखने और कार्रवाई पूरी होने तक प्रत्यर्पण न करने के आदेश जारी कर दिए। थाना एंटी एस्ट्रोशन सेल के सीनियर अधिकारी व मुठभेड़ विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा की टीम थाना में दर्ज 3 मामलो में रवि पुजारी के हाथ में आने का इंतजार  कर रही है | रवि पुजारी को जल्द से जल्द हिन्दुस्थान लाना चाहिए यह कहते हुए विश्व के 9 नंबर के मुठभेड़ विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा का मानना है की जो संगीन आरोप रवि पुजारी पर है उससे तो उसे आजीवन कारावास होना तय है | बता दे थाना में ही रवि पुजारी पर हिरानदानी बिल्ड़र पर फायरिंग  ,एक बुकी को जान से मारने की धमकी ,राधश्याम नामक एक अधिकारी को धमकी देने का मामला दर्ज है | यहाँ उस पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है |

इसी तरह की समस्या दाऊद गिरोह के माफिया सरगना आबू सालेम को पुर्तगाल से लाने में हुई थी ,आबू सालेम पर भी फर्जी पासपोर्ट का मामला दर्ज था | 2002 में   सालेम पुर्तगाल में पकड़ा गया ,उस समय मोनिका बेदी भी उसके साथ थी ,2005 में दोनों को प्रत्यापन कर हिन्दुस्थान लाया गया। 11 नवंबर 2002 को गिरफ्तार हुआ सालेम तीनसाल बाद हिन्दुस्थान आया और इस शर्त पर की ना तो उसे फांसी की सजा होगी ना ही 25 साल से  ज्यादा की जेल|

.

पालघर में बच्चो से भरी स्कूली बस पेड़ से टकराई ,दर्जनों बच्चे हुए घायल…………

Related Articles

Back to top button
Close