खबरेगुजरातराज्य

राजकोट की चारों सीटों पर लहरायेगा भाजपा का भगवा, जीत की बढ़त

राजकोट, 18 दिसम्बर (हि.स.)| गुजरात की महत्वाकांक्षी मतगनणा में चुनावों में अभी तक रुझान आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच-बीच में टककर चल रही है | जब राजकोट की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है | भाजपा के मुख्य मंत्री विजयभाई रुपाणी और इंद्रनीलभाई राजयगुरु के बीच, जो पूरे देश की नजर है | सुबह की गिनती में विजयभाई रुपाणी दस हजार मत से आगे निकल गए थे।

रुझान में राजकोट की सभी सीटों पर पांचवें चरण के अंत में राजकोट 68 सीट पर अरविंदभाई रैयाणी को 29224 वोट मिले और कांग्रेस के मितुल दोंगा 21262 वोट मिले। इस प्रकार अरविंद रैयाणी आठ हजार मत से आगे चल रहे हैं |

राजकोट की 69 सीट पर चौथे दौर के अंत तक भाजपा विजय भाई रुपाणी को 24433 और इंद्रनीलभाई राज्यगुरु ने 14341 वोट मिले। इस तरह विजयभाई 10 हजार मत से आगे हैं |

राजकोट की ही सीट संख्या 70 पर हुयी चौथे चरण की गणना में गोविंदभाई पटेल को 28941 और कांग्रेस के डॉ दीनेश चोवटिया 16689 वोट मिले | भाजपा के गोविंदभाई 12 हजार से अधिक मत से आगे हैं |

राजकोट की ही विधानसभा सीट संख्या 71 पर चौथे दौर के अंत में भाजपा के लाखाभाई को 24 हजार वोट मिले हैं जबकि वशरामभाई सागठिया को 16 हजार मत मिले। इस प्रकार लाखाभाई 8 हजार मतों से आगे चल रहे हैं | 

Related Articles

Back to top button
Close